अमर शहीद जगदेव प्रसाद जागरण अभियान रथ धनबाद पहुँचा
अमर शहीद जगदेव प्रसाद जागरण अभियान रथ राष्ट्रीय अध्यक्ष तारकेश्वर प्रसाद सिंह की अगुवाई में धनबाद के मनईटांड़ गांधीनगर पहुंचा। यहाँ कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष रविंद्र वर्मा के नेतृत्व में स्वागत किया गया।
बता दें कि बिहार से प्रतिवर्ष जगदेव प्रसाद की जयंती के उपलक्ष में 2 फरवरी को निकाला जाता है जो पूरे बिहार और झारखंड के जिलों और कस्बो का भ्रमण करती है। रथ का मुख्य उद्देश्य शोषित पिछड़े वर्गों में जागरूकता फैलाना साथ ही राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी में भी अहम भूमिका निभाना है।
अमर शहीद जगदेव प्रसाद जगन्नाथ अभियान रथ बिहार के बाद झारखंड में भ्रमणशील है। धनबाद भ्रमण के आखिरी दिन रथ झारखंड के चतरा जिला रवाना हुई। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के द्वारा स्वागत किया गया। शहीद जगदेव प्रसाद का सपना था वह अब पूरा हो रहा है।