पर्यावरण संरक्षण श्रम कल्याण संस्था के द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल मास्क व फूड पैकेट का वितरण
धनबाद। पर्यावरण संरक्षण श्रम कल्याण संस्था के संस्थापक स्व कुमार अर्जुन सिंह की पुण्यतिथि पर संस्था ने जरूरतमंदों के बीच 50 कंबल , मास्क वितरण के साथ साथ 3 सौ से ज्यादा भोजन के पैकेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बरटांड स्थित पिंक राज गेस्ट हाउस के प्रांगण में हुआ। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष आरपी सिंह , सचिव राजेश कुमार सिंह , संगठन सचिव दयानंद पासवान , उपाध्यक्ष संजय सिंह , जिला खेल पदाधिकारी ,लातेहार शिवेंद्र कुमार सिंह , कांग्रेस नेता वैभव सिन्हा , भाजपा नेता सत्येंद्र सिंह , जदयू नेता पिंटू सिंह उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत स्व सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण कर हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मतलु महतो एवं संचालन राजेश कुमार सिंह ने किया। संस्था के पदाधिकारियों ने अपने वक्तव्य में कहा संस्था धनबाद शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। पर्यावरण की सुरक्षा एवं ग्रीन धनबाद बनाने के लक्ष्य के साथ लोगो को जागरूक करते आ रही है। पर्यावरण संरक्षण की आज अति आवश्यकता है। जहाँ जितना विनाश हो रहा है वही प्रकृति का विनाश भी हो रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित हुए वैभव सिन्हा , सतेंद्र सिंह , पिंटू सिंह ने एक स्वर से संस्था के कार्यो की सराहना की।